फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल के नाम पर कॉलेजों में वसूली, विवि खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रैक्टिकल के नाम पर कॉलेजों में वसूली का खुल्ला खेल चल रहा है। मनमाने अंक के लिए छात्रों से 500-1000 रुपये तक की उगाही की जा रही है। गड़बड़ियां रोेकने का दम भरने वाला विश्वविद्यालय प्रशासन शिकायत मिलने के बाद भी खामोश है। पीलीभीत के पूरनपुर, बीसलपुर, बरेली के नवाबगंज, मुरादाबाद और बिजनौर के कॉलेजों के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कॉलेजों को प्रैक्टिकल कराने हैं। ऐसे में उन छात्रों का ज्यादा फायदा उठाया जा रहा है जो प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहे हैं। उन्हें नंबर तो दिए गए, लेकिन उनसे मनमाने पैसे वसूल लिए गए। कुछ छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से भी शिकायत की। मुरादाबाद के कई कॉलेजों की शिकायतें पहुंची है। छात्रों का कहना है कि पैसे न देने पर फेल कराने या बेहद कम अंक देने की धमकी दी जा रही है। कई छात्रों ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है।
परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि कुछ शिकायतें जरूर आई हैं, लेकिन इस तरह का कोई मामला नहीं आया। फिर भी जांच कराई जाएगी। अगर प्रैक्टिकल में वसूली की बात सामने आती है तो कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों से कहा कि सुबूत के साथ शिकायत करें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें