फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप के मेंटीनेंस से खुश जीएम ने दिया एक लाख का इनाम

विज्ञापन
वर्कशॉप के मेंटीनेंस से खुश जीएम ने दिया एक लाख का इनाम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। एनई रेलवे के जीएम ने इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्कशॉप के क्रियाकलापों की जानकारी ली। वर्कशॉप के मेंटीनेंस से खुश होकर उन्होंने प्रशासन को एक लाख रुपये का इनाम दिया। उन्होंने महीने में साठ कोच की पीओएच करने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जीएम राजीव अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप की क्षमता 49 कोच प्रतिमाह से बढ़ाकर 60 कोच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इज्जतनगर मंडल में कुछ ही सेक्शन ब्राडगेज होना रह गए हैं। इसके बाद ट्रेनों की संख्या बढ़नी है। लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलेंगी। ऐसे में वर्कशॉप की क्षमता बढ़ानी होगी। उन्होंने यंत्रालय के अनुभागों का भी गहनता से निरीक्षण किया। वर्कशॉप के मेंटीनेंस के रखरखाव से खुश होकर जीएम राजीव अग्रवाल ने वर्कशॉप प्रशासन को एक लाख रुपये का इनाम भी दिया। इसके बाद उन्होंने ट्यूलिप पार्क में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर मुख्यालय के एके पांडेय, सुधांशु शर्मा, पीडी शर्मा, एलबी राय, बेचू राय, डीके राय, इज्जतनगर मंडल के उमेश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम नीतू आदि अधिकारी मौजूद रहे।

रानीखेत एक्सप्रेस में उच्च स्तरीय सुविधाएं
बरेली। इज्जतनगर मंडल की रानीखेत एक्सप्रेस में पैलेस ऑन व्हील और फेयरी क्वीन ट्रेन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कोच के टॉयलेट फर्श पर एपॉक्सी फ्लोरिंग, फ्रेश एयर वेंटीलेशन, लिक्विड सोप और स्टेनलेस स्टील का वॉश बेसिन लगाया गया है। आंतरिक दीवारों पर विनायल रेफिंग की गई है। एक रेक को 15 फरवरी को रानीखेत एक्सप्रेस में लगा दिया गया है। दूसरा कोच 28 फरवरी और तीसरा 15 मार्च को ट्रेन में लगा दिया जाएगा। जीएम राजीव अग्रवाल का कहना है कि मंडल की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में जल्द ही ये सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें