फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर स्टेशन पर आज शुरू हो जाएगा एस्केलेटर

विज्ञापन
इज्जतनगर स्टेशन पर आज शुरू हो जाएगा एस्केलेटर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों को इज्जतनगर स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा शुक्रवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम एस्केलेटर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान देवहा नदी पुल से भोजीपुरा स्टेशन तक स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। जीएम के आगमन को लेकर इज्जतनगर स्टेशन पर रात में भी सफाई होती रही।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल टनकपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। वह जीएम स्पेशल ट्रेन से सुबह 7.35 पर इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेंगे। दस मिनट रुकने के बाद टनकपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम करीब पांच बजे वह वापस आएंगे। इसके बाद एस्केलेटर का उद्घाटन करेंगे। जीएम के साथ मुख्यालय के अधिकारियों के अलावा इज्जतनगर मंडल के डीआरएम उमेश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम नीतू आदि अधिकारी भी टनकपुर जाएंगे। टनकपुर से खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा आदि का निरीक्षण करते हुए इज्जतनगर स्टेशन पर रुकेंगे। अगले दिन गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। बता दें कि इज्जतनगर स्टेशन पर एस्केलेटर करीब 15 दिन से तैयार है, लेकिन उद्घाटन न होने से यात्रियों को सुविधा नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें