फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पर हड़ताल का असर न पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षकों की हड़ताल विभाग के लिए मुसीबत बन सकती है। मंगलवार शाम को प्रमुख सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक चार्ट बना लिया जाए। बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की जगह शिक्षामित्र, अनुदेशकों, डीएलएड के अभ्यर्थियों को ड्यूटी पर लगाया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि हड़ताल का असर परीक्षा पर न पड़े। इससे पहले परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि हड़ताल होती है तो अपने स्टाफ को ड्यूटी में लगाने को तैयार रखें। उच्च शिक्षा अधिकारी से कहा कि डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को भी लगाया जा सकता है। उनसे शिक्षकों और स्टाफ की सूची मांगी। डायट प्राचार्य से भी डीएलएड के छात्रों की सूची मांगी। शिक्षामित्र हड़ताल पर नहीं जा रहे हेैं। शिक्षामित्र नेता डॉ. केपी सिंह ने कहा कि वह परीक्षा में ड्यूटी करने को तैयार हैं। स्कूल भी खोलेंगे। हड़ताल का असर परीक्षा पर नहीं पड़ने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें