फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे के बाहर रोटरी बनाएगा पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एनएचएआई से एनओसी लेकर पीडब्ल्यूडी हवाई अड्डे के बाहर 1.55 करोड़ से रोड चौड़ीकरण और रोटरी बनाने का काम शुरू करेगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के इस प्रस्ताव पर शासन इस काम को कराने के लिए राजी हो गया है। जल्द ही इसके लिए बजट भी मिल जाएगा। वैसे यह रोड एनएचएआई को पीडब्ल्यूडी को सुपुर्द की जानी है लेकिन यह प्रक्रिया करीब दो साल से अटकी है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यह काम भी नहीं करा पा रहे थे।
विज्ञापन

हवाई अड्डे के बाहर पीलीभीत रोड की चौड़ाई अभी कम है। मार्च में हवाई अड्डा शुरू होने के बाद यह ट्रैफिक लोड भी बढ़ जाएगा। इसे लेकर कमिश्नर रणवीर प्रसाद भी मीटिंग कर चौराहा और रोड चौड़ीकरण का काम कराने के आदेश पीडब्ल्यूडी को काफी पहले ही दे दिए थे, लेकिन दिक्कत यह है कि पीलीभीत हाईवे अभी एनएचएआई के पास ही है। इस सड़क के पीडब्ल्यूडी के हस्तांतरण की प्रक्रिया सालभर से लटकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने दिक्कत यह है कि इस सड़क का स्वामित्व न मिल पाने से वह अब इस पर किसी तरह का काम भी करा नहीं पा रहा है। चूंकि अब मार्च में हवाई अड्डे के शुरू कराने का काम जोर पकड़ रहा है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने एयर टर्मिनल के गेट के बाहर रोटरी और सड़क चौड़ीकरण का काम कराने के लिए एनएचएआई से एनओसी ली जानी है। साथ ही इस काम को कराने के लिए एक करोड़ पचपन लाख रुपये की जरूरत है। इसकी डीपीआर भी शासन को भेजी जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि एक से दो हफ्ते में यह धनराशि पीडब्ल्यूडी को मिल जाएगी। इसके लिए शासन में पैरवी भी की जा चुकी है। इस काम की रकम मिलते ही यह काम भी तेजी से साथ शुरू करा दिया जाएगा।

‘हवाई अड्डे के गेट के बाहर रोड चौड़ीकरण और रोटरी बनाने का काम जल्द शुरू कराया जाना हैं। मैंने इसके लिए प्रमुख अभियंता से खास तौर से मुलाकात की है। तय यह हुआ है कि एनएचएआई से इस रोड का हस्तांतरण होता रहेगा, फिलहाल एनओसी लेकर इस काम को प्राथमिकता के साथ शुरू कराया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश राजवंशी, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें