फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खराब हुई निगम की मशीन, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन


खराब हुई सीवर सफाई मशीन तो
सड़क पर ही छोड़ गए निगमकर्मी
- रास्ता बाधित होने से परेशान हो रहे लोग, लग रहा जाम

बरेली। सीवर की सफाई को गई मशीन सड़क पर ही खराब हो गई तो निगमकर्मी उसे वहीं पर छोड़कर चलते बने, जिससे लोगों को आवागमन के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
सीवर ओवरफ्लो होने की शिकायत पर शुक्रवार को सीवर जेटिंग कम सक्शन मशीन को सफाई के लिए किला में सिटी सब्जीमंडी से मलूकपुर रोड पर लगाया गया था। चमन मठिया के पास सीवर की सफाई के दौरान मशीन का एक्सल टूट गया। इसके बाद नगर निगम से एक अन्य वाहन मंगाकर सीवर जेटिंग कम सक्शन मशीन को निकालने का प्रयास हुआ। मगर इसमें कामयाबी नहीं मिली तो निगमकर्मी मशीन को वहीं छोड़कर चलते बने। इसके चलते वहां का रोड ब्लॉक हो गया है और लोगों को आवागमन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में भी इसकी शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जलकल विभाग के अवर अभियंता पीसी आर्य ने बताया कि मशीन भारी होने के चलते नहीं हटाई जा सकी है। शनिवार को इसे ठीक करके हटवा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें