फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथ नगरी एयर टर्मिनलः टैक्सी वे के लिए हुई नापजोख, तीन दिन में शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद नाथ नगरी एयर टर्मिनल का टैक्सी-वे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरफोर्स के अधिकारियों ने यहां संयुक्त निरीक्षण कर टैक्सी वे बनाने के लिए पैमाइश कराई। उम्मीद जताई जा रही है कि दो-तीन दिन में यहां काम शुरू हो जाएगा। टैक्सी वे बनवाने का काम खुद एयरपोर्ट अथॉरिटी कराएगी। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नाथ नगर एयर टर्मिनल शुरू करने के रास्ते में रक्षा मंत्रालय से टैक्सी वे के निर्माण के लिए एनओसी न मिल पाना सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था। एनओसी मिलते ही टैक्सी वे बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एयरफोर्स के अधिकारियों ने टैक्सी वे बनाने के लिए जमीन की पैमाइश की। रन वे से हवाई अड्डे की बाउंड्री तक 196 मीटर लंबी और 25 मीटर चौड़ी सड़क बननी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को काम शुरू कराने की भी मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण खुद अथॉरिटी अपनी देखरेख में कराएगी। इसी रोड से होकर रन वे पर उतरने वाले विमान टैक्सी वे पर आकर खड़े होंगे।

आखिर में टूटेगी बाउंड्रीवाल, लगेगा लोहे का गेट
एयरफोर्स और हवाई अड्डे के बीच बाउंड्रीवाल को तोड़कर ही टैक्सीवे बनाया जाना है। इसमें दिक्कत यह है कि यदि बाउंड्री को पहले तोड़ दिया गया तो एयरफोर्स परिसर को खतरा पैदा होगा। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी पहले बाउंड्री के दोनों ओर रोड का निर्माण कराएगा और सबसे अंत में बाउंड्रीवाल तोड़ी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के ज्वाइंट जीए राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बाउंड्रीवाल तोड़ने के बाद वहां सुरक्षा के लिहाज से लोहे का गेट लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जायजा लेने एसएलओ भी पहुंचे
एयरपोेर्ट पर काम तेजी से पूरा कराने के लिए एसएलएओ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे की दीवार का काम लगभग पूरा होने को है। वेटिंग रूम, टिकट विंडो सहित दूसरे जरूरी काम भी तेजी से पूरे कराने के प्रयास हो रहे हैं। माहभर में इन्हें पूरा कराने का लक्ष्य सभी विभागों को दिया गया है।

टैक्सी वे का काम जल्द शुरू होना है। बाउंड्रीवाल का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। इसके अलावा दूसरे काम भी तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। मैंने आज निरीक्षण भी किया है। - सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, एसएलएओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें