फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पिलर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक किमी पिलर से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन


धौरहरा/शारदानगर। कोतवाली क्षेत्र के जटपुरवा गांव निवासी युवक अपनी गर्भवती पत्नी को महेवागंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराकर चकई गांव ननिहाल चला गया। देर रात आते समय उसकी बाइक नहर पटरी पर लगे किलोमीटर पिलर से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र घटना के समय हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

जटपुरवा गांव निवासी 23 वर्षीय पुष्पेंद्र चौधरी ने बृहस्पतिवार को अपनी गर्भवती पत्नी को महेवागंज के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया। पत्नी के साथ पुष्पेंद्र की मां वहीं रुक गईं और पुष्पेंद्र चौधरी अपने एक मित्र की बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल चकई गांव चला आया। इधर पुष्पेंद्र की पत्नी ने करीब सात बजे पुत्र को जन्म दिया। इसकी सूचना उसे फोन पर मिली। पुष्पेंद्र चौधरी के पिता रामू के मुताबिक वह रात में ही चकई गांव से घर के लिए नहर पटरी पर होते हुए बाइक से आ रहा था कि गांव रौलीपुरवा उसिया के बीच लगे किलोमीटर से टकरा कर गिर गया। गश्त पर निकले शारदानगर चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटा पैदा होने से पुष्पेंद्र काफी खुश था। इस लिए वह रात में ही अस्पताल के लिए चल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें