फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटिया उपकेंद्र पर गिरी बिजली, कई जगह भारी क्षति

Tue, 25 Sep 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से फसलों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी अस्त व्यस्त हो गई है। सोमवार शाम बारिश के दौरान कड़की बिजली ने कई जगह बड़ा नुकसान किया है। नकटिया केंद्र पर गिरी बिजली से एक ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया, जिससे भरतौल, खमरिया, उमरिया, नकटिया, ठिरिया समेत दर्जन भर से ज्यादा गांव की बिजली गुल हो गई। दूसरे दिन किसी तरह शाम पांच बजे से वैकल्पिक सप्लाई व्यवस्था शुरू हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार शाम बिजली गिरने से आशुतोष सिटी समेत कुछ आबादी क्षेत्र प्रभावित हुए थे। इसके साथ ही नकटिया बिजली उपकेेंद्र भी चपेट में आ गया। उपकेेंद्र पर लगा आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर पर भी बिजली गिर गई, जिससे उसने काम करना बंद कर दिया। इससे भरतौल, नकटिया, नरियावल, बिथरी समेत दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। मंगलवार दूसरे दिन शाम करीब पांच बजे उपकेंद्र पर लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक सप्लाई शुरू की गई।
जेई विकास सिंह के मुताबिक बिजली गिरने से खराब हुआ ट्रांसफार्मर मंगलवार दोपहर बाद डैमेज घोषित कर दिया गया। इसके बाद अब दस एमवीए ट्रांसफार्मर से बारी-बारी सप्लाई होगी। बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने में तीन से चार दिन लग जाएंगे तब तक बिजली संकट बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें