जिला अस्पताल में मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों की भरमार होने के बाद बेड को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। लखनऊ मुख्यालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में बेड लगवाकर अतिरिक्त मरीज भर्ती करने का सुझाव दिया। महिला सीएमएस ने उन्हें बताया कि हमारे पास सिर्फ पंद्रह बेड हैं। जिसके बाद सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने 30 बेड भिजवाए। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि मैटरनिटी वार्ड की ऊपरी मंजिल में भी फीवर वार्ड बनाया जा रहा है। अब दो मंजिलों पर बुखार के मरीज भर्ती किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैटरनिटी वार्ड में उन्हें मरीजों की तुलना में बेड कम दिखे। टीम ने स्टोर में रखे बेड देने की बात कही। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को फोन करके बेड की व्यवस्था का निवेदन किया, जिसके बाद फैसला हुआ कि अब मैटरनिटी वार्ड की दो मंजिलों पर भी बुखार के मरीज भर्ती कराये जा सकेंगे। इसके लिए देर शाम तक बेड लगाने का काम जारी रहा।