फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदा मामले में डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी

Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
निदा खान पर फतवा जारी होने और बानखाना में उन पर हुए हमले समेत पिछले दिनों के पूरे घटनाक्रम पर डीएम ने अपनी रिपोर्ट शासन और अल्पसंख्यक आयोग को भेजी है।
विज्ञापन

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निदा खान के मामलों में अल्पसंख्यक आयोग समेत शासन में उच्चाधिकारियों ने जानकारी मांगी थी। अब तक के पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजी गई है। अगर निदा या उनके परिवार को किसी तरह का खतरा महसूस होता है तो वह प्रार्थना पत्र दें। प्रशासन उनकी पूरी सुरक्षा करेगा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा करना प्रशासन का दायित्व है। डीएम ने कहा कि निदा के धार्मिक मसले से प्रशासन का कोई लेना देना नहीं है। अल्पसंख्यक आयोग उनके मसलों की जांच कर रहा है। प्रशासन निदा और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के मुद्दे पर संवेदनशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें