फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी, अब कॉलेज जारी करेंगे मेरिट लिस्ट

Sun, 22 Jul 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक प्रवेश के पंजीकरण समाप्त हो गए हैं। कॉलेज सोमवार को अपनी-अपनी मेरिट जारी कर प्रवेश लेना शुरू करेंगे। कॉलेजों को 26 जुलाई तक प्रवेश पूरे करने होंगे। शनिवार तक कॉलेजों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाटा चेक इन किया। अब स्नातक और परास्नातक में कुल 2,24380 आवेदन हो चुके हैं। दोबारा पंजीकरण खुलने से बीस हजार से ज्यादा आवेदन बढ़ गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी थी। स्नातक और परास्नातक में काफी संख्या में छात्र आवेदन से चूक गए थे। दोबारा प्रक्रिया शुरू होने से उनको मौका मिला तो पंजीकरण का ग्राफ भी बढ़ गया।
स्नातक में पहले करीब 1.43 लाख आवेदन हुए थे। परास्नातक में करीब 20 हजार आवेदन हुए थे। इसके बाद तिथि बढ़ाई गई। 15 जुलाई तक करीब दो लाख आवेदन हुए थे। इसके बाद फिर तिथि बढ़ाई गई तो 20 हजार से ज्यादा आवेदन बढ़ गए। स्नातक में करीब 1.80 लाख से ज्यादा आवेदन हुए हैं। स्नातक में 1.3 लाख से ज्यादा प्रवेश हो चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार स्नातक में 1.5 लाख से ज्यादा प्रवेश हो सकते हैं। परास्नातक में भी 40 हजार से ज्यादा आवेदन हुए हैं। कॉलेजों ने शनिवार तक सभी छात्रों का डाटा चेक इन किया। अब सोमवार को कॉलेज मेरिट जारी करेंगे। कालेजों को 26 जुलाई तक प्रवेश पूरे करने होंगे।
विज्ञापन


विवि में शुरू हुए इंजीनियरिंग के दाखिले
एकेटीयू से आवंटित इंजीनियरिंग छात्रों के दाखिले एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को 113 छात्रों ने दस्तावेज और फीस जमा कराई। शनिवार को डेढ़ सौ से ज्यादा ने दस्तावेज और फीस जमा की। इस साल विश्वविद्यालय की सभी इंजीनियरिंग ब्रांच फुल हो गई हैं। हालांकि सीटें कितनी भरीं, यह फीस जमा होने के बाद ही पता चलेगा। डीन आईटी प्रोफेसर एके गुप्ता ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया 23 जुलाई तक चलेगी।

बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया
में हो सकती है दिक्कत
बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कत खड़ी हो सकती है। कर्मचारियों की तालाबंदी जारी है। पहले से ही प्रवेश प्रक्रिया हुई अब सोमवार से नए प्रवेश होंगे तो उसमें भी अड़ंगा लग सकता है। अगर तालाबंदी नहीं खुली तो छात्रों के प्रवेश अधर में लटक सकते हैं। कॉलेज प्रशासन भी इसको लेकर परेशान है। हालांकि कर्मचारियों ने कह दिया कि प्रवेश बंद कराना उनका मकसद नहीं है। सिर्फ प्रशासनिक भवन बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें