फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरा इंजेक्शन से तीन महीने तक गर्भधारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

नया गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा तीन महीने तक गर्भधारण से छुटकारा दिला सकता है। यह इंजेक्शन हर तीन महीने के अंतराल पर लगवाना चाहिए। जिला महिला अस्पताल चिकित्सालय में हुई गोष्ठी में कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि अस्पताल में यह इंजेक्शन नि:शुल्क लगाए जाते हैं। उन्होंने गर्भ निरोधक गोलियों की भी जानकारी दी। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष आदि योजनाओं के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद शुक्ला ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए बच्चों और उनकी मां का स्वस्थ होना आवश्यक है। गोष्ठी में आशा और आशा संगनियों ने भी हिस्सा लिया। गोष्ठी का संचालन सहायक शोध अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें