फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड की परीक्षा के साथ निरस्तीकरण का एफिडेविट भी भरवा लिया

विज्ञापन
बीपीएड की परीक्षा के साथ निरस्तीकरण का एफिडेविट भी भरवा लिया - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (बीपीएड) की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपना बचाव करते हुए परीक्षा के साथ ही छात्रों से एक एफिडेविट भी भरवाया है। अगर सत्यापन में एडमिशन में लगाए खेल सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए तो ऐसे छात्रों की परीक्षा ही निरस्त कर दी जाएगी। विवि के इस आदेश से छात्रों में रोष है। उनका कहना है कि सत्यापन कराया जा चुका है और फिर सत्यापन कराकर छात्रों पर बेवजह दबाव क्यों बनाया जा रहा है। परीक्षा के बाद छात्रों को एक प्रोफार्मा दिया गया जिसको दस रुपये के स्टांप पर देना होगा।
2015-16 शैक्षिक सत्र में हुए बीपीएड की परीक्षा नियमावली में चक्कर में अट गई थी। जिनकी परीक्षाएं अब कराई जा रही हैं। करीब 205 छात्रों के खेल सर्टिफिकेट चेक किए गए इनमें कई संदिग्ध हैं। विवि अब इनका सत्यापन संबंधित संस्थाओं से कराएगी। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि इसलिए ही छात्रों से एफिडेविट लिए जा रहे हैं कि अगर परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाते हैं तो इनकी परीक्षा निरस्त कर दी जाए।
विज्ञापन


बीपीएड में पिछले साल हुए एडमिशन की परीक्षा कराने की मांग
शैक्षिक सत्र 2015-16 में हुए बीपीएड के प्रवेश की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन विवि शैक्षिक सत्र 2016-17 की परीक्षाएं नहीं करा रहा। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार का घेराव किया और परीक्षा इसी साल कराने की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि परीक्षा फार्म जून में ही भरवा लिए गए तो परीक्षाएं क्यों नहीं कराई जा रही। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि सत्र विलंब से चल रहे हैं। इसलिए पिछले साल की परीक्षाएं नहीं करा पा रहे हैं। इस मौके पर सैयद फरहान, रजत गंगवार, अरविंद पांडेय, हरीश चंद्रा, मोहम्मद शोएब आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीपीएड की फिजिकल टेस्ट आज
बीपीएड में प्रवेश के लिए मंगलवार को फिजिकल टेस्ट होगा। पहले दिन 50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। फिजिकल टेस्ट 31 अगस्त तक चलेगा। फिजिकल टेस्ट के अंकों के आधार पर ही मेरिट तैयार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें