फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 150 शिक्षक पेंशन के लिए परेशान

Sat, 11 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत वे शिक्षक जिनका सेवा विस्तार सत्र परिवर्तन के आधार पर हुआ है, वे पेंशन के लिए परेशान हैं। दरअसल उनकी पेंशन के संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में सचिव को पत्र लिखकर सलाह मांगी है। मंडल के 150 शिक्षक जिनमें बरेली के करीब 50 अध्यापक शामिल हैं, पेंशन के लिए परेशान हैं। 30 जून 2015 को सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को शासन ने 31 मार्च 2016 तक सेवा विस्तार दिया। ऐसे शिक्षकों के 01 जुलाई 2015 से 31 मार्च 2016 तक की अवधि में वेतन, वेतनवृद्धि, पेंशन भुगतान के संबंध में जो नियम आए हैं वह काफी दिक्कत खड़ी कर रहे हैं, इसे लेकर तमाम प्रश्नों पर वित्त नियंत्रक ने मार्गदर्शन मांगा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा का कहना है कि उन्होंने मामले को शासन के समक्ष रख दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें