फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मंडल के बेसिक स्कूलों में 150 फर्जी शिक्षक!

Thu, 02 Nov 2017 02:01 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शासन ने सभी जनपदों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है जो आगरा के भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड पास हैं। दरअसल विजिलेंस जांच में इस विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री पर बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती होने का खुलासा हुआ था। माना जा रहा है कि बरेली मंडल में भी ऐसे 150 से अधिक फर्जी शिक्षक नियुक्त हुए हैं। शाम तक बदायूं और शाहजहांपुर की सूची शासन को भेज दी गई है। इनमें भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से डिग्री लेने वाले 106 शिक्षक शामिल हैं। बरेली और पीलीभीत की सूची बृहस्पतिवार को भेजी जाएगी। 
विजिलेंस जांच में सामने आया था कि वर्ष 2004- 05 में आगरा के अंबेडकर विश्वविद्यालय से पास होने वाले बीएड के अधिकतर अभ्यर्थियाें की मार्कशीट जाली है। इनमें तमाम की बेसिक शिक्षक पद पर नियुक्ति हुई है। पूरे प्रदेश में ऐसे 4500 शिक्षक बताए जा रहे हैं। शासन से पत्र मिलने के बाद शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली और पीलीभीत के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एडी बेसिक की ओर से पत्र भेजकर सूची मांगी गई है। शाम तक जो सूची एडी बेसिक कार्यालय में आई है, उसके मुताबिक शाहजहांपुर में 18 और बदायूं में 88 शिक्षकों की मार्कशीट वर्ष 2004- 05 आगरा विश्वविद्यालय की पाई गई है। बरेली और पीलीभीत में अभी जांच चल रही है। यहां भी ऐसे शिक्षकाें की संख्या 60 से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन

कई शिक्षकों का रोल नंबर भी एक 
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फर्जी डिग्री पर शिक्षकाें के रोल नंबर तक एक हैं। शाहजहांपुर में दो शिक्षकाें की मार्कशीट का मिलान किया गया तो यह खुलासा हुआ। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारियाें पर भी ठीकरा फूट सकता है। 
बीएसए को करनी है कार्रवाई 
बेसिक शिक्षा विभाग में विशिष्ट बीटीसी करने वाले शिक्षकाें को छोड़कर बीटीसी करने वाले शिक्षकाें ने बीएड की डिग्री भी ली है। शासन स्तर पर इसकी जांच हो चुकी है, जिसके बाद सभी जनपदों से 2004-05 वाले शिक्षकों की सूची मांगी गई है। अब बीएसए को इस पर अंतिम कार्रवाई करनी है। उनको शिक्षकाें को नोटिस भेजकर जवाब लेना है। इसके बाद शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी। 
विज्ञापन



वर्जन
शासन के आदेश के बाद बरेली मंडल के सभी जिलों से वर्ष 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची मांगी गई है। ये डिग्रियां फर्जी बताई गई हैं। बदायूं और शाहजहांपुर की सूची शासन को भेज दी गई है। बरेली व पीलीभीत की बृहस्पतिवार को भेजी जाएगी। इस मामले में बीएसए को सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब लेना है। 
- शशि देवी शर्मा, एडी बेसिक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें