बरेली। आइएमए हॉल में रविवार को बरेली मंडल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें बरेली सहित विभिन्न जिलों से आए करीब 150 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन बरेली परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिट के अध्यक्ष मनदीप कौर और सचिव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। मंच पर नृत्य, गायन, अभिनय कर युवाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन श्रुति गंगवार, लेखिका डॉ. मेघा अग्रवाल, डॉ. आकाश गंगवार, डॉ. मीनाक्षी अशुतोष, नवीन बग्गा और शालिनी बग्गा मंच पर उपस्थित रहे। आदित्य भट्ट विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर चयनित प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया, जहां उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा। संवाद