फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिनों से पानी के लिए तरस रही बानखाना क्षेत्र की 15 हजार की आबादी

Fri, 21 Jun 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार दिनों से बानखाना क्षेत्र की 15 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। क्षेत्रवासियों समेत पार्षद ने भी अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला सका है। जलकल विभाग सिर्फ आश्वासन से काम चला रहा है।
विज्ञापन

सूफी टोला, कटीकुईंया, माधोबाड़ी, गंगापुर के लोग पहले से जल संकट से जूझ रहे हैं। अब बानखाना में भी चार-पांच दिनों से जलापूर्ति ठप हो गई है। पार्षद की माने तो ईद पर भी पानी नहीं मिला। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। हालांकि, बृहस्पतिवार को जलकल विभाग की ओर से खुदा बक्श मस्जिद के पीछे और जैदी वाली गली में काम शुरू किया गया है।

जेई नहीं रिसीव करते हैं कॉल
गर्मी की शुरुआत से ही पानी की समस्या चरम पर है। जेई तो कॉल तक रिसीव नहीं करते। सुना है विभाग काम करा रहा है। पानी कब तक मिलेगा, पता नहीं। - भूपेंद्र कुमार
विज्ञापन


अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। क्षेत्र के लोग पार्षद से कहते हैं और पार्षद समस्या को विभाग में बताते हैं। अब निस्तारण कैसे होगा, इसके बारे में पता नहीं। - मोहसिन अहमद
विज्ञापन


पानी की आपूर्ति चालू हैं। एक-दो गलियों में शिकायत है। कनेक्शन चेक किया जा रहा है। जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। - अजीत, जेई, जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें