फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दो दिन में 15 अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, प्लॉट खरीदते समय साइट प्लान जरूर देखें

Sun, 26 Mar 2023 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। दो दिन में 15 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को अवैध तरीके से विकसित की जा रहीं पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। एक दिन पहले भी बीडीए ने 10 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। दो दिन में 15 अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि लाल फाटक से बदायूं रोड और बुखारा मोड़ के निकट ये अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। प्रमोद साहू आदि 20 बीघा में क्लासिक सिटी के नाम से अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। यहां सड़क, नाली, प्रवेश द्वार, साइट ऑफिस सहित दो निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कराया गया।

विज्ञापन

अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए 

आरबीएमआई के सामने 30 बीघा में रामभरोसे लाल आदि अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर रहे थे। उसे भी ध्वस्त करा दिया। प्रमोद साहू आदि लोग बुखारा रोड पर 20 बीघा में प्लॉटिंग कर रहे थे। बीडीए को पता लगा तो कार्रवाई हुई। रामभरोसे लाल व कुछ अन्य लोग 25 बीघा में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। कार्रवाई के दौरान अभियंता अनिल कुमार, अजय कुमार शर्मा, रमन अग्रवाल, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

प्लॉट खरीदते समय साइट प्लान जरूर देखें

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने कहा कि प्लॉट खरीदते वक्त बीडीए से अनुमोदित साइट प्लान मांग लीजिए। संदेह हो तो बीडीए कार्यालय में संपर्क कर संबंधित कॉलोनी के बारे में जानकारी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें