बरेली। प्रशासन ने 15 अगस्त को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग में डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को कार्यालय और भवनों में प्रकाश व्यवस्था होगी। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रोें में अच्छे तरीके से साफ -सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि स्वतत्रंता दिवस को सुबह से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नगर व गांवों में निकाली जाएगी। स्पोर्ट स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता होगी। सुबह आठ बजे से सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा।