फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा प्रस्ताव के लेकर मचलई के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाने के गांव मचलई के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील सदर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों से एसडीएम पारश नाथ मौर्य मिले। एसडीएम ने मामले में जांच सप्लाई इंस्पेक्टर तरमीम अहमद को सौंप दी है।
विज्ञापन

मचलई गांव में पिछले दिनों राशन कोटे का प्रस्ताव हुआ था। गांव के राजेश कुमार उर्फ रामखुशी और सुदामा पत्नी शिव शंकर प्रस्ताव के लिए मैदान में थे। राजेश के पक्ष में 551 अैर सुदामा के पक्ष में 439 ग्रामीणों ने वोट किया था। कोटा प्रस्ताव होने के बाद भी राजेश को अब तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। ऐसे में वह खाद्यान्न का उठान नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को गांव के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटा प्रस्ताव जारी करने की मांग एसडीएम से की। एसडीएम ने मामले में जांच सप्लाई इंस्पेक्टर को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें