फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर कल दिल्ली जांएगे डॉक्टर, बंद रहेंगे नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केंद्रीय आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रव्यापी रैली होगी, जिसमें जिले के नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर शामिल होने जाएंगे, इसलिए मंगलवार को सभी नर्सिंग होम व क्लीनिक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली चलो अभियान को लेकर हुई बैठक में एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष डॉ. रूबी मेहता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट, एनएमसी व एनईएक्सटी के विरोध में छह जून को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी रैली करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस रैली में शामिल होने के लिए जिले से भी नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर दिल्ली जाएंगे। सचिव डॉ. एमआर खान ने बताया कि जो मरीज नर्सिंग होम में भर्ती है उनको कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी, लेकिन मंगलवार को नए मरीज नहीं देखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हमारे संघर्ष का उद्देश्य मरीजों को सस्ती व उत्तम दवा दिलाना है। बैठक में डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. दिनेश दुआ, डॉ. आरपीएस चौहान, डॉ. राधा टंडन, डॉ. इंद्रा चोपड़ा, डॉ. अवनीश वर्मा, डॉ. अनिल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक डॉ. एके सक्सेना के अस्पताल में हुई। जिसमें छह जून को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर विचार करने के साथ ही बंद का समर्थन करते हुए सभी चिकित्सालय बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में चिकित्सकों पर किए जा रहे हमलों की निंदा की गई और उसे रोकने की मांग भी उठाई गई। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. एके अवस्थी ने कहा कि दवाओं के लिए मानक व मूल्य निर्धारित होने चाहिए। अस्पताल में तोड़फोड़ होने पर आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग भी उठाई गई। सभी ने जेनरिक दवाएं लिखने की बाध्यता पर भी सवाल खड़े किए। सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन को जरूरी बताया और इसके लिए औपचारिकता पूरी करने की मांग भी रखी। बैठक में डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. एके ग्रोवर, डॉ. एके कपूर, डॉ. अंशुल शुक्ला, डॉ. आरसी राना, डॉ. अरविंद आर्या, डॉ. जुल्फिकार, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ प्रियंक गुप्ता, डॉ जीएस जुनेजा, डॉ योगेश राना, डॉ वीपी सिंह, डॉ एपी गुप्ता, डॉ एसके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें