फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता आईकॉन तबस्सुम का हुआ डीएम एवं आकांक्षा समिति का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपनी शादी में दहेज में बाबुल से शौचालय बनवाने की मांग रखने वाली बेटी तबस्सुम अब खीरी जिले में स्वच्छता आईकॉन बन चुकी है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आकाशदीप एवं आकांक्षा समिति अध्यक्ष रश्मि सिंह ने उसकी सोच को सम्मान दिया। प्रशासन की ओर से तबस्सुम को शौचालय की पहली किस्त के चेक के अलावा स्वच्छता आईकॉन का प्रशस्ति पत्र एवं आकांक्षा समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला ने सबसे पहले इस बेटी के जज्बे और सोच को सलाम करते हुए उसे अपने चार मई के अंक में जगह दी थी।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक के भैठिया वजीरगंज गांव की तबस्सुम तीन मई को बिजुआ के मोहम्मद शरीफ के साथ शादी हुई थी। शादी के पहले तबस्सुम के ससुराल में शौचालय नहीं था, शादी से चंद दिन पहले जब तबस्सुम को पता चला तो उसने अपने पापा से गिफ्ट में ससुराल में शौचालय बनवाने की मांग की। पिता ने पहले ससुराल में शौचालय बनवाया फिर अपनी बेटी को विदा किया। सुर्खियों में आने पर डीएम आकाशदीप ने तबस्सुम को खीरी जिले का स्वच्छता आईकॉन बनाने की घोषणा की थी, वहीं आकांक्षा समिति अध्यक्ष एवं डीएम की धर्मपत्नी ने तबस्सुम को सम्मानित करने की घोषणा की थी। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में तबस्सुम को डीएम आकाशदीप ने स्वच्छता आईकॉन का प्रमाणपत्र के अलावा शौचालय की पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये का चेक सौंपा, वहीं आकांक्षा समिति अध्यक्ष रश्मि सिंह ने भी तबस्सुम को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम आकाशदीप ने जिले में स्वच्छता कार्यक्रम में तेजी लाने एवं लोगों में जागरूकता बढ़ाने की गुजारिश की। इस मौके पर अपर उपजिला अधिकारी पल्लवी मिश्रा, अल्पसंख्यक अधिकारी प्रियंका अवस्थी, एआरटीओ श्वेता वर्मा, डीपीआरओ सुनील कुमार पांडे, पीडी दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें