फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1440 मत्स्य तालाब खाली, नहीं हो रहा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जिले की छह तहसीलों में मत्स्य तालाबों के आवंटन की स्थिति बेहद खराब है। जिले की छह तहसीलों में 1510 हेक्टेयर क्षेत्रफल के 2960 तालाब हैं। इनमें से 873 हेक्टेयर क्षेत्रफल के सिर्फ 1520 में मत्स्य पालन हो रहा है, जबकि 630 हेक्टेयर क्षेत्रफल के 1440 तालाब खाली पड़े हैं। इसका मुख्य कारण तहसील स्तर पर आवंटन प्रक्रिया का धीमा होना बताया जा रहा है। इससे जहां सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं मछुआरों के लिए रोजगार के अवसर भी सीमित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मत्स्य तालाबों का आवंटन तहसीलों के अधिकार क्षेत्र में आता है। विभिन्न कारणों से यह प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस वित्त वर्ष में मई से पट्टा शिविर लगाए जाएंगे। इसमें 0.2 हेक्टेयर से पट्टे की शुरुआत होती है। दो हेक्टेयर से अधिक के पट्टे समिति को दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ऋण लेने पर महिलाओं को 60, पुरुषों में सामान्य व ओबीसी को 40, एससी-एसटी को 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है।

वर्जन
विभाग के लगातार रिमाइंडर भेजने के बावजूद तहसील स्तर पर पट्टा देने में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। खाली पड़े तालाबों का आवंटन कर मत्स्य पालन के क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाया जा सकता है। इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। - गायत्री पांडे, सहायक निदेशक मत्स्य
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें