फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चलेगी बीडीए की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर मुंशीनगर के निकट निर्माणाधीन अवैध कालोनी पर अगले सप्ताह बीडीए की जेसीबी चलेगी। बीडीए ने अनधिकृत कालोनी का ध्वस्तीकरण आदेश पारित कर दिया है। कालोनाइजर को नोटिस देने की औपचारिकता भी पूरी की जा चुकी है। अनधिकृत कालोनाइजर ने बीडीए के समाधान कैंप में जाकर अपनी अवैध कालोनी को कंपाउंड कराने की कोशिश की थी, लेकिन बीडीए ने इस कालोनी को कंपाउंड करने से साफ इनकार कर दिया। अब इस कालोनी का 21 मई को ध्वस्त होना फिलहाल तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पीलीभीत बाईपास रोड के मोहल्ला मुंशीनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध कालोनी बसाने का समाचार 04 मई को पेज नंबर दो पर प्रकाशित किया था। इससे पहले अवैध कालोनी की पुष्टि मौके पर जाकर की गई, जिसमें शॉपिंग माल के आगे मुंशीनगर और एलआईसी कालोनी के बीच में एक अनधिकृत कालोनी बनाते कुछ लोग मिले। दर्जनों मकानों के निर्माण का काम चल रहा था। बीडीए से इस कालोनी का ले लाउट स्वीकृत नहीं था। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने मौके पर टीम भेजकर जांच कराई, जिसमें अवैध निर्माण की पुष्टि हुई। कालोनाइजर के नाम से अवैध कालोनी का चालान काटने की औपचारिकता पूरी की गई। 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने का वक्त कालोनाइजर को दिया गया। 20 मई को प्राधिकरण के नियमानुसार चालान और नोटिस का वक्त खत्म हो रहा है। बीडीए ने प्रशासन से मजिस्ट्रेट और फोर्स मांगी है। प्राधिकरण अफसरों ने बताया कि 21 मई को मुंशीनगर के निकट बनी अवैध कालोनी ध्वस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें