फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगा रुहेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षाफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा में शामिल हुए साढ़े चार लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम बुधवार शाम तक घोषित करेगा। इसको लेकर मंगलवार को शाम तक नंबरों की फीडिंग का काम चलता रहा।
विज्ञापन

पहली बार विश्वविद्यालय स्नातक और परास्नातक कक्षाओं का परीक्षा परिणाम एकसाथ जारी करने की तैयारी में है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 531 कॉलेजों के साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या के चलते ही विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं के साथ ही इस बार मूल्यांकन कार्य भी शुरू करा दिया था। 25 अप्रैल को मुख्य परीक्षाएं पूरी हुईं और 12 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। अब बुधवार शाम तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है। इसके लिए मंगलवार शाम तक विश्वविद्यालय में नंबरों की फीडिंग का कार्य चलता रहा।

तमाम छात्रों का फंसेगा रिजल्ट
डिग्री कॉलेजों की लापरवाही से तमाम छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फंसना भी तय है। इनमें से कुछ कॉलेज बिजनौर के हैं, जो परीक्षा में तो शामिल हुए लेकिन विश्वविद्यालय में परीक्षा फीस नहीं जमा की। इसके अलावा कुछ ऐसे कॉलेज भी हैं, जिन्होंने परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे हैं। इनको विश्वविद्यालय ने कई बार चेतावनी भी जारी की थी लेकिन कॉलेजों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


नंबरों की फीडिंग का कार्य लगातार जारी है। बुधवार को शाम तक विश्वविद्यालय रिजल्ट जारी करेगा। जिन कॉलेजों ने परीक्षा फीस नहीं दी है या प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे हैं, उनका रिजल्ट रोका जाएगा। - संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें