बरेली। आरटीओ की ओर से शुक्रवार को स्कूली वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन ज्योति कॉलेज, गंगाशील कॉलेज और विद्या भवन स्कूल की बसों को चेक किया गया। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि मौके पर सभी बसों के कागजात दुरुस्त मिले। साथ ही, बसों की फिटनेस व प्रदूषण सर्टिफिकेट की भी जांच की गई। उन्होंने शनिवार और रविवार दो दिनों तक अभियान जारी रखने को कहा है। ब्यूरो