बरेली। महिला कल्याण विभाग के पोर्टल आचार संहिता लगने के साथ ही बंद हो गया था। इससे विधवा पेंशन के फार्म भी ऑनलाइन नहीं हो रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि 10 मार्च के बाद से विधवा पेंशन के कोई नए आवेदन स्वीकार नहीं किए गए हैं। अभी करीब 55 हजार महिलाओं को विधवा पेंशन के तौर पंद्रह सौ रुपये तिमाही दिए जा रहे हैं।