फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आई...बटन कहीं और दबा वोट कहीं और पड़े

विज्ञापन
शिकायतें आई...बटन कहीं और दबा वोट कहीं और पड़े - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मतदान के दौरान ईवीएम और वीवीपैट के खराब होने के कई मामले सामने आने हैं। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में ऐसे 26 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मशीनों के खराब होने की सूचना मिलने के साथ इंजीनियरों को मौके पर पहुंचकर उन्हें दुरुस्त कराए कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम और वीवीपैट कितनी खराब हई हैं, यह मशीनों के जमा होने के बाद ही तय हो कसेगा लेकिन अभी 60 बैलेट यूनिट, 33 कंट्रोल यूनिट और 67 वीवीपैट मशीनों के खराब होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में मतदान के दौरान तमाम शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसमें एक मामला यह भी सामने आया कि कैंट मोहनपुर में ईवीएम पर कोई भी बटन दबाने से एक विशेष पार्टी को वोट जाने का आरोप वोटर ने लगाया। मॉकपोल के दौरान फरीदपुर के बूथ संख्या 105 पर ईवीएम खराब हो गई। जिससे करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही। इसके बाद मोतीलाल बजरिया, बिथरी चैनपुर, जोगी नवादा, कैंट के मोहनपुर, ठिरिया में भी ईवीएम में गड़बड़ी होने की सूचना आई तो वहां से सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम ठीक कराने को कहा गया। वहीं, मॉडल टाउन के एक पोलिंग बूथ पर काफी देर तक ईवीएम सही न होने पर मतदाताओं को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। हालांकि मशीन बदलने के बाद मतदान शुरू हो सका। इसके अलावा देवपुरा, मोरनी, भुड़िया कालोनी, उतरसिया, भैरोपुर, अलसिया बोझ, नजरगंज, खतौला, हाफिजगंज के खो, हरेपुर मटकली, खाई खेड़ा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के बूथ संख्या 364, खिरनी के दो बूथ, बेहटा बुजुर्ग के बूथ संख्या 189, भोजीपुरा के भारत इंटर कॉलेज, धौरा प्राइमरी स्कूल, नवाबगंज के मशीत वली नगर बूथ संख्या 18 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत पहुंची थी, इसके बाद भी इन मशीनों को बदलकर मतदान शुरू कराया गया। दुनका में वीवीपैट से पर्चियां न निकलने की शिकायत हुई हैं। सूचना मिलने पर तत्काल वीवी पैट की जांच कराई गई। इसके अलावा अधिकारियों के पास यह शिकायतें भी पहुंची कि भरतौल के प्राथमिक एक बूथ, सैदपुर, सुशीला गिरीश स्कूल में भी ईवीएम के खराब होने की सूचनाएं आईं थी। भुता के भगवंतापुर मतदान केंद्र पर करीब मशीन खराब होने से करीब ढाई घंटा देरी से मतदान शुरू होने की शिकायत का मामला सामने आया है।

कई जगहों से ईवीएम और वीवीपैट के खराब होने की सूचनाएं आई थीं। वहां तत्काल दूसरी मशीनों के इंतजाम करा दिए गए हैं। कुल कितनी मशीनें खराब हुई हैं। इसकी सूचना सभी मशीनों के परसाखेड़ा में जमा होने के बाद ही मिल सकेगी। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें