फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में पहुंचे भक्त

विज्ञापन
मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
किला के साहूकारा स्थित सिद्ध नवदुर्गा मंदिर में सुबह हवन पूजन हुआ। पूर्णाहुति के बाद 51 कन्याओं को भोज कराकर उन्हें फल और शृंगार अर्पित किए गए। वहीं मां मनोकामना वैष्णो धाम मंदिर में मां वैष्णो की प्रतीकात्मक गुफा के दर्शन करने सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। हवन पूजन के बाद मंदिर में कन्याएं जिमाई गईं और फिर उन्हें उपहार प्रदान दिए गए। कालीबाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला मंडली ने कीर्तन भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। वहीं श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर, जनकपुरी स्थित शिव शक्ति मंदिर आदि प्रमुख देवी मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें