फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कराए फूल तो खिल उठा मन

विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी 2019 - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अमर उजाला की प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार की छुट्टी ने शहर भर के पुष्पप्रेमियों को खिलखिलाते फूलों से मुलाकात का मौका दे दिया। फूलों की सोहबत में पहुंचे तो उन्हीं की तरह खिल उठे। बच्चों और महिलाओं ने प्रदर्शनी में मौजूद तमाम वैरायटी के रंग-बिरंगे फूलों के बीच सेल्फी लेने का एक भी मौका नहीं चूका। दिन भर अमर उजाला की बगिया गुलजार रही। शाम को पुरस्कार वितरण किए गए।
निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने समापन कार्यक्रम में कहा कि शहरवासियों में फूलों का शौक लगातार बढ़ रहा है। अब यह सिर्फ अमीरों का ही शौक नहीं रह गया, मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों में भी दीवानगी बढ़ रही है। अमर उजाला की प्रदर्शनी में लगातार बढ़ रही भीड़ इसकी गवाह है। डॉ. आलोक खरे ने कहा फूलों को रखने के शौकीन तो तारीफ के पात्र हैं लेकिन वह इन्हें सजाने-संवारने वाले मालियों को भी वह सलाम करते हैं। डॉ. रंजीत सिंह ने गर्मी में फूलों को मुरझाने से बचाने के उपाय बताए। तीनों निर्णायकों ने परिणाम तैयार किए जिसके बाद शाम को मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम की मौजूदगी में इनकी घोषणा शुरू हुई। मेयर उमेश गौतम ने मालियों का यह कहकर उत्साह बढ़ाया कि जल्दी ही कैंट के फूलबाग की तर्ज पर शहर में भी एक फूलों की बगिया होगी। बरेली कॉलेज में केमिस्ट्री के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस भटनागर ने भी पुष्प प्रेमियों के प्रयास को सराहा।

41 पुरस्कार जीतकर जाट रेजीमेंट प्रथम

पांच वर्गों में सर्वाधिक 41 पुरस्कार जीतकर जाट रेजीमेंट सेंटर ने पिछले साल की तरह इस बार भी पहला स्थान प्राप्त किया। रेजीमेंट की ओर से ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह के नाम पर प्रविष्टियां भेजी गई थीं। 21 पुरस्कार पाकर गंगाशील महाविद्यालय दूसरे नंबर पर रहा। तीसरे नंबर पर जाट रेजीमेंट सेंटर का यादगार रहा, उसे भी 21 पुरस्कार मिले। इसके अलावा असाधारण, सीजनल और कट फ्लावर में 37 लोगों को प्रथम, 56 लोगों को द्वितीय, 41 लोगों को तृतीय और 41 लोगों को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्पेशल अरेंजमेंट्स में गंगाशील को प्रथम और ओरियंटल ऐरोमैटिक को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला। लॉन एवं गार्डन की श्रेणी में 15 लोगों को प्रथम, 17 लोगों को द्वितीय, तीन लोगों को तृतीय और दो लोगों को सांत्वना पुरस्कार मिला।

90 प्रतिभागियों ने भेजी थीं प्रविष्टियां

पुष्प प्रदर्शनी में 90 प्रतिभागियों ने 937 प्रविष्टियां भेजी थीं। इसमें असाधारण श्रेणी में 22 लोगों ने 141, कट फ्लॉवर में 19 लोगों ने 185, सीजनल फ्लॉवर में 19 लोगों ने 662, गार्डन एवं लॉन में 28 लोगों ने 46 और अरेंजमेंट में दो लोगों ने तीन प्रविष्टियां भेजी थीं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी 2019 - फोटो : अमर उजाला, बरेली

किसे कितने पुरस्कार

ओरियंटल ऐरोमैटिक : 6 प्रथम, 7 द्वितीय, 1 तृतीय, 2 सांत्वना, लॉन एंड गार्डन में एक प्रथम समेत 16
बिग्रेडियर इंद्रजीत सिंह : 12 प्रथम, 13 द्वितीय, 11 तृतीय, 4 सांत्वना, लॉन एंड गार्डन में एक प्रथम समेत 41
गंगाशील महाविद्यालय : 7 प्रथम, 4 द्वितीय, 5 तृतीय, 5 सांत्वना समेत 21
डॉ. शशि बाला राठी : 1 प्रथम, 2 द्वितीय, 2 तृतीय, 1 सांत्वना समेत 6
ऑफीसर्स मेस : 1 प्रथम, 3 द्वितीय, 4 तृतीय, 3 सांत्वना, लॉन एंड गार्डन में एक प्रथम, एक द्वितीय समेत 13
जेआरसी म्यूजियम : 2 प्रथम, 1 द्वितीय, 1 तृतीय, 1 सांत्वना, लॉन एंड गार्डन में एक द्वितीय समेत 6
हेरॉल्ड डिसूजा : 2 द्वितीय, 2 तृतीय, 2 सांत्वना, लॉन एवं गार्डन में एक प्रथम व एक तृतीय समेत 8
मिलेट्री हॉस्पिटल : 1 द्वितीय
यादगार : 3 प्रथम, 6 द्वितीय, 5 तृतीय, 5 सांत्वना, लॉन एवं गार्डन में एक प्रथम, एक द्वितीय समेत 21
कर्नल कृपालजीत सिंह : 2 द्वितीय, 1 तृतीय, 1 सांत्वना, लॉन एवं गार्डन में एक प्रथम व एक द्वितीय समेत 6
कर्नल रवि रोशन सिंह : 2 प्रथम, 2 सांत्वना, लॉन एवं गार्डन में एक प्रथम समेत 5
हरीश भल्ला : 2 प्रथम, 2 द्वितीय, 1 सांत्वना समेत 5
लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठकराल : 1 प्रथम, 4 द्वितीय, 2 तृतीय, 4 सांत्वना, लॉन एवं गार्डन में 2 प्रथम, 1 तृतीय व 1 सांत्वना समेत 15
क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ : 1 द्वितीय
डॉ. एके मित्रा : 1 प्रथम, 1 सांत्वना समेत 2
शाजी क्रिस्टोफर : 1 द्वितीय, 1 तृतीय, 3 सांत्वना, लॉन एंड गार्डन में 1 द्वितीय, 1 सांत्वना समेत 7
विभा वैद्य : 2 द्वितीय, 1 सांत्वना, लॉन एंड गार्डन में 1 प्रथम समेत चार
डॉ. शोभा टंडन : 3 द्वितीय, 2 तृतीय समेत 5
अरुण कुमार यादव : 1 द्वितीय
गौरव मौर्य : 1 तृतीय
केशव गुप्ता : 2 सांत्वना
जीके श्रीवास्तव : 1 सांत्वना
डॉ. सुधीर यादव : 1 सांत्वना
मेजर जनरल मनोज कुमार कटियार : 1 तृतीय, 1 सांत्वना, लॉन एवं गार्डन में 1 प्रथम समेत 3
शिप्रा श्रीवास्तव : 1 द्वितीय, लॉन एवं गार्डन में 1 प्रथम समेत 2
कालीचरन राना : 1 तृतीय
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी 2019 - फोटो : अमर उजाला, बरेली

सिर्फ लॉन एंड गार्डन के प्रतिभागी एवं पुरस्कार

जाट सेंटर क्वार्टर गारद : 1 द्वितीय
फूलों की कोठी से रजत खंडेलवाल : 1 प्रथम
स्नेहा खंडेलवाल : 1 प्रथम
केसीएमटी : 1 प्रथम
पुष्पांजलि : 1 द्वितीय
अंबिका रोशन : 1 तृतीय
डॉ. रजनी अग्रवाल : 1 प्रथम
डॉ. सीमा कुदेशिया : 2 द्वितीय
बॉटनी विभाग : 1 द्वितीय
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बॉटनिकल गार्डन : 1 द्वितीय
दत्ता गेस्ट हाउस : 1 द्वितीय
प्रभा जौहरी : 1 द्वितीय
कीर्ति कपूर : 1 द्वितीय
जाकिर हुसैन : 1 द्वितीय
सोनिया कोहली : 1 द्वितीय
अजय खंडेलवाल : 1 द्वितीय

4 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी 2019 - फोटो : अमर उजाला, बरेली

एडीजी ने भी किया भ्रमण

रविवार दोपहर एडीजी अविनाश चंद्र भी पत्नी स्मिता चंद्र के साथ अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे। फूलों को देखकर खुश हुए एडीजी ने अमर उजाला के प्रयास को खूब सराहा।
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी 2019 - फोटो : अमर उजाला, बरेली

यह गण्मान्य भी रहे मौजूद

पीएसी कमांडेंट विकास वैद्य एवं उनकी पत्नी विभा वैद्य, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. एके चौहान, डॉ. रवि खन्ना, चंद्रशेखर, जफर बेग, अजय शुक्ला, सुनील यादव, सुभाष अग्रवाल, रजत खंडेलवाल, डॉ. नवलकिशोर, डॉ. शशि बाला राठी, गजेंद्र पटेल, सुभाष पांडेय, विनय खटवानी आदि मौजूद रहे। अमर उजाला की ओर से निणार्यक एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल नायर ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी 2019 - फोटो : अमर उजाला, बरेली

बच्चों ने भी खूब लिया फूलों की बगिया देखने के बाद खेल-खिलौने का आनंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें