बरेली। एसआरएमएस में चल रही लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के फेलोशिप कोर्स का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर सर्जन को वीडियो द्वारा लाइव सर्जरी दिखाई गई, जिसमें हार्निया के ऑपरेशन की नवीनतम तकनीकों को दर्शाया गया। इस दौरान सर्जन ने अपने-अपने प्रश्न भी किए व सर्जरी के विभिन्न आयामों और जटिलताओं पर चर्चा की।
लाइव प्रसारण के दौरान एकेल्शिया नामक गंभीर बीमारी की सर्जरी लाइव दिखाई गई। बताया कि यह ग्रास नली (खाना निगलने वाली नली) की बीमारी होती है, जिससे पीड़ित होने पर खाना गले में नीचे की ओर नहीं जाता। इसमें दवाइयां कारगर साबित नहीं होतीं, तब सर्जरी ही विकल्प बचता है। इन सभी ऑपरेशनों को गुरूग्राम से आई वरिष्ठ महिला सर्जन डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. संदीप कुमार पोपट ने करके डॉक्टरों को दिखाया। इसके साथ-साथ डमी पर चिकित्सकों को हैन्ड ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। आखिर में चेयरमैन डॉ. एसके सागर ने अतिथि चिकित्सकों का आभार जताया।