फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगा बीएड का रिजल्ट लेकिन रैंकिंग नहीं होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट और आंसर की मंगलवार को जारी होगी। मगर इस बार रिजल्ट में परीक्षा के सिर्फ अंक बताए जाएंगे। मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय को आपत्ति कर सकेंगे। यह आपत्तियां दूर करके 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी। एक जून से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

इस बार बीएड की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में प्रदेश के 15 जिलाें में बने 1216 परीक्षा केंद्रों पर 566399 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 मई तक रिजल्ट घोषित करने की घोषणा की थी। मगर भारांक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के चलते समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका। अब यह रिजल्ट आज मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही आंसर की भी जारी की जाएगी। मगर इस बार रिजल्ट में रैंकिंग के बजाय परीक्षार्थियों के अंक जारी किए जाएंगे। इन अंकों पर अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होगी तो वह 23 मई की रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकेगा। इसके बाद यह आपत्तियां दूर की जाएंगी, फिर 27 या 28 मई में रैंकिंग जारी कर दी जाएगी। इसके बाद एक जून से काउंसलिंग शुरू की जाएगी।

पहली बार नए-नए प्रयोग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार नए-नए प्रयोग कर रहा है। हाल ही में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट एकसाथ जारी किया गया है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। अब बीएड प्रवेश परीक्षा में रैंकिंग से पहले नंबर जारी किए जा रहे हैं। बीएड की प्रवेश परीक्षा में यह भी पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के अंक मंगलवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। इन पर आई आपत्तियों के निस्तारण बाद 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी।
- प्रो. बीआर कुकरेती, राज्य समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा

आधी रात में चेकिंग के दौरान डाउनलोड हुए कई रिजल्ट
वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी गई। रात 11 बजे के करीब अपलोड करने के दौरान ही कुछ अभ्यर्थियों ने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक किया तो उनका रिजल्ट डाउनलोड हो गया। हालांकि कुछ ही देर बाद यह फिर बंद हो गया। इसके चलते रात में ही रिजल्ट घोषित होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती इससे इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें