फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के बैनर पर बिना पूछे कर्मचारियों के नाम डलवाने पर बखेड़ा

Sat, 09 Mar 2019 02:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में एक गुरुजी ने कॉलेज परिसर में ही पार्टी का बैनर लगा दिया। इतना ही नहीं उन्हाेंने बिना पूछे कॉलेज के दो अस्थायी कर्मचारी नेताओं के नाम भी बैनर पर डलवा दिए। इसी को लेकर कॉलेज में बखेड़ा हो गया। कर्मचारी बैनर देखते ही विरोध पर उतर आए।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की और तत्काल बैनर हटवाने की मांग की। विरोध यहीं शांत नहीं हुआ। छात्रनेताओं ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई। बोले, कॉलेज पढ़ाई के लिए है न कि प्रचार के लिए। दरअसल, कॉमर्स विभाग के शिक्षक डॉ. एसएस शर्मा ने ‘प्रधान चौकीदार की बात बरेली के चौकीदारों के साथ’ स्लोगन देकर भाजपा का बैनर लगाया।

बैनर पर अस्थायी कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा और हरीश मौर्या का भी नाम डाल दिया। कर्मचारियों का इसी पर विरोध था। उनका कहना था कि किसी पार्टी का बैनर कॉलेज परिसर में बिना अनुमति कैसे लगा दिया गया। उनसे बिना पूछे उनके नाम डाल दिए गए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने शिकायत सुनने के बाद कहा कि प्राचार्य से बात कर कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज परिसर में इस तरह के बैनर नहीं लगने चाहिए। वहीं] छात्रनेता इमरान अंसारी ने कहा कि तत्काल बैनर नहीं हटा तो प्राचार्य का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें