फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्तिकरण दिवस- महिलाओं ने संभाली रेल की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला शक्तिकरण दिवस के मौके पर जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में रही। पुरुष कर्मचारियों की ड्यूटी शाम पांच बजे के बाद लगाई गई। तीन स्टेशनों को महिलाओं के सुपुर्द करके रेलवे ने मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

जंक्शन पर रिजर्वेशन, इन्क्वायरी, बुकिंग, पार्सल आफिस, ट्रेनों का संचालन और टिकट चेकिंग की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में रही। प्लेटफार्म पर पुरुष कर्मचारी नहीं दिखे। लोगों ने भी इस सराहा। ट्रेनों का संचालन डिप्टी स्टेशन अधीक्षक शिल्पी सिंह के हाथों रहा। उन्होंने बखूबी काम को अंजाम दिया। रिजर्वेशन आफिस में किरन सिन्हा, टिकट चेकिंग में रति बंसल और अमृता सिंह इन्क्वायरी आफिस में नीतू, निशा गुप्ता, सारिका श्रीवास्तव आदि ड्यूटी पर रहीं। जंक्शन पर हुए महिला जागरूकता कार्यक्रम में सभी विभागों की 70 महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्हें महिला हेल्प लाइन 181 की भी विस्तार से जानकारी दी। सिटी स्टेशन और इज्जतनगर स्टेशन पर सभी काउंटर महिला कर्मचारियों ने दिनभर ड्यूटी की। टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस में टनकपुर से बरेली सिटी तक बिंदु राना और शिव धारा ने टिकट चेकिंग की।

बेटा-बेटी में भेद करना बंद करें
नरमू कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने कहा कि अब समय बदल गया है। हमें बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी के पास समान अधिकार हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हुई सभा में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, सचिव सुनीता मिश्रा, आईवीआरआई की वैज्ञानिक रेखा पाठक, डॉ. चारू मेहरोत्रा, रचना अग्रवाल, अंकिता शैली, मीना सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल, नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, रईस अहमद, पीके दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं को आगे आना चाहिए
इज्जतनगर स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सभा में महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को अपने हक पाने के लिए आगे आना होगा। सरकार सिर्फ प्रोत्साहन करती है, आगे हमें की बढ़ना होगा। कार्यक्रम में अनीता डे, ईशा अस्थाना, सोनिया डेनियल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संघ के मंडल मंत्री आनंद सरन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें