फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त से कब्जे की शिकायत विरोध हुआ तो लौट गई निगम टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर के पास नगर निगम की जमीन कब्जाने की शिकायत नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के पास पहुंची। उन्होंने निगम टीम को मौके पर भेजा तो महिला ने विरोध कर दिया। इसके बाद टीम पैमाइश की बात कहकर लौट आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त के पास फोन पहुंचा कि डेलापीर तालाब के पास एक व्यक्ति ने झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया है। इसके बाद नगर आयुक्त ने टीम को मौके पर भेजा तो वहां एक महिला और चार-पांच बच्चे मिले। एक व्यक्ति से जमीन खरीदने की बात कहकर महिला ने विरोध कर दिया। साथ ही महिला ने कहा कि अगर उसका कब्जा है तो पास ही बने चार-पांच अन्य मकानों का भी कब्जा है। इस पर टीम ने शुक्रवार को मानचित्रकार से पैमाइश कराने की बात कही और लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें