बरेली। जिला उद्यान अधिकारी डा. पूजा का शासन ने रामपुर तबादला कर दिया है। हालांकि अभी उनके तबादले की पुष्टि नहीं हुई है। मगर, देर रात तक डीएचओ के तबादले की चर्चा रही। डा. पूजा से इस मामले में फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनकी कॉल रिसीव नहीं हो सकी।