फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले करें मतदान, फिर करें जलपान: डीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता के संबंध गुरुवार को डीपॉल व मदर एथीना स्कूल में जाकर प्रार्थना के समय बच्चों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता से जाकर कहें कि मतदान वाले दिन वे पहले मतदान करें और फिर जलपान करें। उन्होंने बताया कि 23 व 24 फरवरी को पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे अपने घर व पड़ोसियों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। सभी लोग निर्वाचन से पहले 23 व 24 फरवरी को पोलिंग बूथ पर लगाए जा रहे विशेष कैंपों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में न हो और वे एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं, तो ऐसे लोग फार्म-छह भरकर बीएलओ के पास जमा करें। इससे उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
डीईओ ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वह विद्यालय में रोजाना प्रार्थना के बाद मतदाता जागरूकता के संबंध में बच्चों की जानकारी अवश्य दें। उन्होंने कहा जो लोग पढ़े लिखे हैं और इंटरनेट व एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोग भारत निर्वाचन की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों व शिक्षकों को शपथ दिलाई कि कोई भी 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाला नागरिक मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चे सर्वश्रेष्ठ चिह्नित कर वह जिले के सौ बच्चों को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर डीआईओएस मौजूद रहे।
विज्ञापन


सौ वर्ष से ज्यादा आयु वाले मतदाताओं से मिलेंगे डीएम
बदायूं। जिले के बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक करने और उनमें उत्साह का संचार करने के उद्देश्य से डीएम/डीईओ दिनेश कुमार सिंह ने उनसे मिलने और उन्हें सम्मानित करने का भी निर्णय किया है। डीएम ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं से मिलेंगे, जिन्होंने आयु के सौ वर्ष पूरे कर लिए हों। दरअसल ऐसे लोग शारीरिक अक्षमता की वजह से मतदान को नहीं जा पाते, या जाने की इच्छा नहीं रखते। ऐसे बुजुर्गों को सम्मानित करके वह उनका हौसला बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जिले से शत प्रतिशत मतदान हो सके और इसके लिए वह हर कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें