फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाई का अवैध गर्भपात सेंटर सील, बच्ची चाइल्ड लाइन को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/आंवला। अवैध प्रसव और गर्भपात केंद्र चलाने वाली दाई के सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया। दाई के अवैध सेंटर से शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर के लेटरपैड भी बरामद हुए। वहीं, नवजात बच्ची चाइल्ड लाइन को सौंप दी गई। अभी तक दाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

सिरौली क्षेत्र के गांव बरसेर में रामनगर की दाई ने दुकान खोल रखी थी। यहां वह अवैध रूप से प्रसव और गर्भपात कराती थी। चार फरवरी को उसने एक प्रसव कराया। चर्चा है किसी गांव की अविवाहित मां लोकलाज के डर से नवजात बच्ची को दायी के पास छोड़ गई। दायी ने उसे एक दंपति को दस हजार में दे दिया। पैसा ना मिलने या दूसरा ग्राहक मिलने पर दायी बुधवार सुबह बहाने से बच्चा ले आई। शाम तक इंतजार के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो दंपती ने इसकी शिकायत रामनगर पुलिस चौकी प्रभारी से की। तब चौकी प्रभारी ने बच्ची दंपति की सुपुर्दगी में देकर अधिकारियों को सूचना दे दी। मामला तूल पकड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आदेश पर सीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. अजय कुमार अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को बरसेर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक से चाबी लेकर दाई की दुकान खुलवाई। इसमें रखे उपकरण और अन्य कागजात सील कर दिए। बताया जा रहा है कि बरेली के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के लेटरपैड भी दुकान के अंदर मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दाई के जरिये ही युवतियों व महिलाओं का शहर के उस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चेकअप कराकर कमीशन वसूला जाता होगा। गर्भपात या डिलीवरी जैसे काम इस सेंटर पर होते होंगे। डॉ. अजय कुमार ने बताया दुकान से मिले उपकरण सील करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, उनके आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया बरेली से आई चाइल्ड लाइन की टीम को बच्ची सौंप दी गई है। घटनास्थल सिरौली थाना क्षेत्र में है, इसलिए मामला भी वही दर्ज होगा।

‘अखबार में खबर पढ़कर घटनाक्रम की जानकारी मिली थी। टीम भेजकर जांच कराई गई है। टीम की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें