फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा मानराय में कपड़ेे की दुकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाजार के कटरा मानराय स्थित कपड़े की एक बड़ी दुकान में रविवार रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, आग से व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कटरा मानराय निवासी प्रमोद गुप्ता की दुकान प्रमोद टेक्सटाइल के नाम से गुरुनानक क्लॉथ मार्केट में है। रात में वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शॉर्टसर्किट या किसी अन्य वजह से रात करीब सवा 11 बजे उनकी दुकान में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठीं तो आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। व्यापारी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद तीन दमकल आग बुझाने पहुंच गईं। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और कोतवाल गीतेश कपिल भी पहुंच गए। देर रात करीब पौन बजे एक और दमकल बुलाई गई। तब आग पर काबू पा लिया गया। व्यापारी ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सही कीमत का आंकलन सुबह ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें