फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ मौज मस्ती का ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पढ़ाई की थकान के बाद विंटर वेकेशन होते ही बच्चों के मौज मस्ती का ब्रेक शुरू हो जाता है। इन दिनों शहर के अधिकतर स्कूलों में विंटर वेकेशन हैं जिसे बच्चे जमकर इंज्वॉय कर रहे हैं। कोई गोवा और राजस्थान की सैर कर रहा है तो कोई शिमला में बर्फबारी का आनंद ले रहा है। कुछ ऐसे भी हैं जिनको बाहर जाने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह शहर में जमकर मस्ती कर रहे हैं। मम्मी-पापा उनको शॉपिंग करा रहे तो साथ में जमकर खेल भी रहे। न जल्दी उठने का झंझट न स्कूल के होमवर्क की टेंशन। कुछ तो इन छुट्टियों का उपयोग आत्मरक्षा के गुर सीखने में कर रहे हैं। ताइक्वांडो सीख रहे हैं। ट्रेवल एजेंसी संचालकों के अनुसार बाहर जाने वालों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। विदेश में सबसे ज्यादा लोग गोवा का रुख कर रहे हैं तो देश में सबसे ज्यादा गोवा जा रहे हैं। पूरे परिवार के साथ पैकेज ले रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ स्कूलों में छुट्टियां खत्म तो कुछ में शुरू हुई हैं
शहर के तमाम स्कूलों में इन दिनों सर्दियों की छुट्टियां खत्म हुईं तो कुछ में अब शुरू हुई हैं। जीआरएम में 14 जनवरी तक, राधा माधव में 15 जनवरी तक, माधव राव सिंधिया में 15 जनवरी, डीपीएस में 10 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इनके अलाव बीबीएल, हार्टमन, सेंट फ्रांसिस, एसआर इंटरनेशनल समेत कई स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं। स्कूलों के प्रिंसिपलों का कहना है कि सर्दियाें की छुट्टियां होने से बच्चों को अच्छा ब्रेक मिल जाता है। उनको घूमने फिरने का वक्त मिल जाता है। ऐसे में शिक्षकों को भी बाहर जाने का मौका मिल जाता है।

अभिभावकों की बातचीत
-जेल रोड की रहने वाली प्राची सिंह का बेटा युग प्रताप डीपीएस में पढ़ता है। इन दिनों अवकाश हुए तो उन्होंने जमकर आउटिंग की। एक दिन पूर्व ही वह नानकमत्ता होकर आए। इससे पहले वह बच्चों को लेकर जागेश्वर गईं। उनका कहना है कि बच्चे साल भर पढ़ते हैं। सर्दियों में बाहर घूमने में आनंद आता है।
विज्ञापन

- सिविल लाइंस के रहने वाले सिराजुल हसन का बेटा सादुल सेंट फ्रांसिस में पढ़ता है। सर्दियों की छुट्टियां हुईं तो वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली घूमने गए। उनका कहना है दो सप्ताह की छुट्टियां हुईं तो आउटिंग में वक्त गुजरा। बच्चे ने भी काफी इंज्वाय किया।
- अंकुर अरोरा का बेटा हार्टमन में कक्षा में पढ़ता है। काम के चलते बाहर जाने का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन बच्चे को लोकल में ही हर जगह घुमाया। बच्चे के साथ जमकर खेले, रोज सुबह-सुबह वह बेटे के साथ खेलते हैं ताकि वह छुट्टियां इंज्वाय कर सके।
- कर्मचारी नगर की रहने वाली मालती के तीन बच्चे डीपीएस में पढ़ते हैं। बड़ी बेटी की कक्षा बारह में है तो बाहर जाने का प्लान नहीं किया, लेकिन छोटे बच्चों की छुट्टियां मस्ती से बिताने के लिए जमकर इंज्वाय किया। बाहर घूमना, खाना और शॉपिंग की।
-ममता के दो बेटे आयुष्मान और केशव एसआर इंटरनेशनल में पढ़ते हैं। छुट्टियों में वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए। जमकर घूमे फिरे । उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान अगर मस्ती का ब्रेक मिल जाए तो बच्चे और उत्साह से पढ़ते हैं। अन्य चीजों के लिए जिद भी कम करते हैं।

छुट्टी में बच्चे सीख रहे आत्मरक्षा के गुर
इन दिनों अधिकतर स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं जिसका बच्चे पूरा उपयोग कर रहे हैं। कुछ घूमने फिरने में मस्त तो कुछ आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं। खुद को मजबूत बना रहे हैं। उनके हैरतअंगेज कारनामे देखकर आप भी दांतों चले उंगलियां भी दबा लेंगे। ताइक्वांडो एसोसिएशन के मोहम्मद अकमल एसआरएमएस के पास, विमल मिश्रा बच्चों को नेहरू युवा केंद्र के पास पार्क में और मोहम्मद हसीन बीआई बाजार में ताइक्वांडो सिखाते हैं। उनका कहना है कि इन दिनों स्कूल की छुट्टियां चल रही है तो बड़ी संख्या में बच्चे ताइक्वांडो सीखने आ रहे हैं। सुबह-सुबह बच्चे बड़े उत्साह से ताइक्वांडो सीखते और जो सीख गए वह करतब भी दिखाते हैं।

दुबई तो देश में गोवा और राजस्थान जाने वालों की बढ़ी संख्या
ट्रेवल एजेंसी संचालक विपुल गर्ग के अनुसार सर्दियों में लोग पहाड़ों से ज्यादा गर्म स्थानों की सैर करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों बुकिंग का अनुपात तीन गुना तक बढ़ गया है। विदेश में सबसे ज्यादा दुबई की सैर करने जा रहे हैं। वहां 26 दिसंबर से 28 जनवरी तक शॉपिंग फेस्टिवल होता है। बरेली से भी तमाम लोग वहां खरीदारी करने जाते हैं। इसके अलावा देश में दुबई, राजस्थान और केरल की सैर करना पसंद करते हैं। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं इसलिए बुकिंग का ग्राफ बढ़ा है। शिमला जाने वालों की भी संख्या अच्छी खासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें