फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खोजबीन की फिर मिले पगचिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। मठकरिया व रिछौली के जंगलों में शनिवार को तेंदुए की खोजबीन वन विभाग की टीम ने की। इस दौरान नए पगचिन्ह तो देखे गए लेकिन उसका अता पता नहीं चला। वन विभाग ने उसके इलाका छोड़ने की बात कही। बताया कि तेंदुए का मूवमेंट उत्तराखंड की ओर है लेकिन स्पष्ट रूप से कुछ बताने से इंकार किया। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

मठकरिया व रिछौली गांव के जंगल में तेंदुए के पगचिन्ह देखे जाने से कई दिनों से ग्रामीण दहशत में हैं। चार दिनों से कोई अपने खेतों की ओर नही गया है। गेहूं की सिंचाई लेकर गन्ने की कटाई तक का काम बंद पड़ा हुआ है। मजदूर जंगल जाने से हाथ खड़ा कर रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। शनिवार को वन विभाग के रेंजर रवींद्र सक्सेना टीम के साथ गांव पहुंचे। बारीकी से पगचिन्हों को देखने के बाद पाया कि कुछ निशान नए हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए का मूवमेंट किच्छा नदी पार उत्तराखंड का लग रहा लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की। इसके चलते ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की मुनादी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें