बरेली। नए जिला जज अजय त्यागी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें जौनपुर से यहां स्थानांतरित किया गया है। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जमानत के मामलों की सुनवाई भी की। कई बार के पदाधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की।