एसएसपी मुनिराज जी. ने जिले में 45 दरोगा और 15 महिला पुलिसकर्मियों के तैनाती स्थल बदल दिए हैं। कई दरोगा महत्वपूर्ण चौकियों से हटाकर थानों में भेजे गए हैं। साथ ही चुरैली डैम चौकी बहेड़ी के प्रभारी सिद्धार्थ कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बहेड़ी कोतवाली के दरोगा लाल बहादुर और देवरनिया थाने की कांस्टेबल सरिता चौधरी को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अरुण कुमार और महेंद्र सिंह को थाना बहेड़ी भेजा गया है। यूपी 100 से अली हसन को शहर कोतवाली, शीशगढ़ की मानपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार को देवरनिया थाना, टांडाछंगा चौकी प्रभारी सूरज सिंह को थाना क्योलड़िया, मनीष कुमार को थाना बहेड़ी से फतेहगंज पूर्वी, चौकी प्रभारी रिछा यशपाल सिंह को आंवला कोतवाली भेजा गया है। ब्यूरो