फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं बटालियन की परेड कराई, 8वीं के कैडेट्स लौटे मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एनसीसी परेड कराने को लेकर खींचतान चल रही थी। बरेली कॉलेज ने एनसीसी के अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा था कि रविवार के अलावा किसी अन्य दिन में परेड नहीं करा सकते। परेड रविवार को ही कराई जाए। दरअसल एनसीसी के अधिकारी चाहते थे कि वर्किंग डे में परेड हो ताकि रविवार के अवकाश पर खलल न पड़े। रविवार को 21वीं और 8वीं दोनों बटालियन परेड को बरेली कॉलेज पहुंची। सिर्फ 21वीं बटालियन की परेड कराई गई जबकि 8वीं के कैडेट मायूस लौटे। बरेली कॉलेज कैडेट को पत्र जारी कर चुका है कि परेड रविवार को ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें