फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप बनना चाहते हैं अगले सुपर स्टूडेंट ?

Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रत्येक विद्यार्थी खुद को बेहतर साबित करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। कभी स्कूल की परीक्षा तो कभी कोई प्रतियोगी परीक्षा। खास तौर से ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्कूलों की कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला लेकर आ रहे हैं ‘सुपर स्टूडेंट’, जिसके अंतर्गत शीर्ष छात्रों के साथ जुड़ने के लिए मल्टी लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से संबंधित सवाल शामिल होंगे। इसमें टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला ‘सुपर स्टूडेंट’ की फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। अमर उजाला प्रजेंट्स आईएमएस गाजियाबाद ‘सुपर स्टूडेंट’ का आयोजन 26 अक्टूबर को बासु बरल सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बीसलपुर रोड पर पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसमें रजिस्टर करने के लिए विद्यार्थी 8929000137 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें