फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जेल रोड पर दो घोड़ों का आतंक

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिन भर व्यस्त रहने वाली पुरानी जेल रोड पर कई दिनों से घोड़ों की एक जोड़ी ने आतंक मचा रखा है। कुछ ही दिनों में ये घोड़े दर्जन भर लोगों पर हमला कर उन्हें काट चुके हैं। घोड़ों के हमले का शिकार होने वालों में वकील भी हैं और राहगीर और दुकानदार भी। पुरानी जेल रोड पर दो घोड़े दहशत की वजह बने हुए हैं। ये घोड़े जेल रोड पर खड़े रहते हैं और पास से गुजरने वालों पर अचानक हमला कर देते हैं। चाय बेचने वाले विक्की ने बताया वृहस्पतिवार को इन घोड़ों ने दो राहगीरों को काट लिया था। आठ दिन पहले एक युवक पर अचानक हमला कर उसे दाहिने हाथ में काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। शुक्रवार को वकील अशोक कांत घोड़ों के आतंक की शिकायत करने एसएसपी से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे, मगर एसएसपी दफ्तर में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें