फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए विवि में भी तैयार होंगे खिलाड़ी

Wed, 12 Sep 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के खेल कैलेंडर में शामिल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय भी खिलाड़ी तैयार करेगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने इसके लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी बनाई है, जिसकी प्रतियोगिता जनवरी में कराई जाएंगी। एआईयू ने विश्वविद्यालय को नवंबर में नार्थ जोन प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय में टीटी वुमन नार्थ जोन नवंबर में कराने की तैयारी है। अन्य खेलों के लिए भी विश्वविद्यालय खिलाड़ी तैयार करेगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की सभी प्रतियोगिताएं 14 से 24 जनवरी के बीच होंगी। इसलिए नार्थ जोन की प्रतियोगिताएं नवंबर में ही कराने के निर्देश हैं। एआईयू ने सभी विश्वविद्यालय को नवंबर में ही जोनल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। जोनल के बाद दिसंबर तक ऑल इंडिया प्रतियोगिताएं होंगी। पदक विजेता खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में खेल सकेंगे। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेेटली ने बताया कि जोनल टीटी वुमन प्रतियोगिता एक से चार नवंबर के बीच होगी।

ऑल इंडिया में प्रत्येक जोन से दो टीमें जाएंगी
अब तक ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में नार्थ जोन की चार टीमें जाती थी। इस बार दो टीमें ही जा पाएंगी। विजेता और रनर टीम को ऑल इंडिया में भेजा जाएगा। अब हर खेल में पांच जोन के विजेता और उपविजेता मिलाकर दस टीमें ही नार्थ जोन में खेलेंगी।
विज्ञापन


खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में ये 18 खेल होंगे महिला/पुरुष दोनों शामिल हैं
- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबाल, कुश्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें