सिद्ध विनायक भगवान श्रीगणेश की रथयात्रा इस बार 13 सितंबर को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी। उक्त निर्णय श्रीगणेश उत्सव समिति की कालीबाड़ी पर हुई बैठक में लिया गया।
समिति के संस्थापक सुभाष गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति गणेश उत्सव समारोह 12 से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। व्यवसायी राजू खंडेलवाल की अध्यक्षता में समिति की हुई बैठक में तय हुआ कि 12 को श्रीगणेश पूजन और भजन संध्या, 13 को बैंडबाजों और झांकियों के साथ शहर में रथयात्रा निकाली जाएगी। 14 से 16 सितंबर तक अन्य धार्मिक कार्र्र्र्र्र्र्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को रामगंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। बैठक में अशोक अग्रवाल, अजय राज शर्मा, योगेंद्र खंडेलवाल, रत्नेश गुप्ता, गौरीशंकर खंडेलवाल, सुशील खंडेलवाल, अरुण भार्गव आदि ने उत्सव को सफल बनाने की अपील की।