तीन बाइकों पर सवार हुए 14 लड़के
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में सड़क पर हुड़दंग करते बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तीन बाइक पर 14 युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। एक बाइक पर छह युवक बैठे हैं, जबकि दो बाइकों पर आठ युवक सवार हैं। इन युवकों को न अपनी जान की परवाह है और दूसरों की फिक्र। रील बनाने के लिए तीन बाइकों पर सवार 14 लड़के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हाईवे पर तेजी से बाइक दौड़ा रहे हैं। सेल्फी भी लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देवरनिया पुलिस ने तीनों बाइकों का चालान कर दिया है।
बरेली-नैनीताल हाईवे पर तीन बाइकों पर 14 लड़कों ने स्टंट दिखाते हुए सफर किया। वायरल वीडियो में एक बाइक पर छह और बाकी दो पर चार-चार युवक बैठे स्टंट करते हुए रील बना रहे हैं। यह वीडियो रविवार का है। ये हुड़दंगी देवरनिया कोतवाली के सामने से भी गुजरे पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने जब वीडियो के साथ ट्विटर पर शिकायत की तो पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे नंबर के आधार पर तीनों बाइकों का चालान किया गया है।